रविवार, 28 जून 2020

बुकर पुरस्कार, 2019

   
(पहली बार टाई घोषित)
★ 15 अक्टूबर 2019 को बुकर पुरस्कार के इतिहास में पहली बार न्यायाधीशों ने एक टाई घोषित करके अपने नियमों को तोड़ दिया।
★ बुकर पुरस्कार 2019 हेतु मार्गरेट एटवुड और बर्नार्डिन एवरिस्टो को संयुक्त विजेता घोषित किया गया।
★ मार्गरेट एटवुड कनाडाई लेखिका हैं , उन्हें यह पुरस्कार उनकी रचना द टेस्टामेंट्स के लिये और  ब्रिटेन की लेखिका एवरिस्टो को उनके उपन्यास गर्ल, वुमन, अदर के लिए दिया गया है।
★ मार्गरेट एटवुड 79 वर्ष की हैं, वह अब तक की सबसे बुजुर्ग महिला बुकर पुरस्कार विजेता हैं।
एवरिस्टो बुकर पुरस्कार पाने वाली पहली अश्वेत महिला हैं।
★ इस जोड़ी को 50,000 पाउंड की पुरस्कार राशि समान रूप से विभाजित कर दी जाएगी।
★ बुकर के नियमों के अनुसार, पुरस्कार को विभाजित नहीं किया जाता, लेकिन न्यायाधीशों ने जोर देकर कहा कि वे दोनों में श्रेष्ठ को चुनने में असफल हैं ।
★ बुकर पुरस्कारों की शुरुआत 1969 में की गई थी। इससे पहले 1992 में दो लोगों को संयुक्त रूप से यह पुरस्कार दिया गया था। इसके बाद नियमों में बदलाव कर दिया गया था। 
★ आयोजकों ने इस साल के निर्णायक मंडल से कहा था कि वे दो विजेताओं को नहीं चुन सकते। पांच सदस्यीय निर्णायक मंडल के अध्यक्ष पीटर फ्लोरेंस ने पांच घंटे के विचार विमर्श के बाद कहा, ''हमारा निर्णय है कि नियमों को तोड़ा जाएगा।
★ एटवुड का उपन्यास 'द हैंडमेड्स टेल भी 1986 में बुकर पुरस्कार के लिए छांटा गया था लेकिन तब वह यह पुरस्कार जीत नहीं पाई थीं। 
★ पिछले वर्ष एना बर्न्स को 'मिल्कमैन के लिए यह पुरस्कार मिला था।

Pariksha Pointer

Author & Editor

Please tell us by comments on related topics and the information given in it.

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें