रविवार, 28 जून 2020

विश्व प्रतिस्पर्धी सूचकांक

                 
★ विश्व आर्थिक मंच(WEF) ने हाल ही में प्रतिस्पर्धी अर्थव्यवस्थाओं वाली 2019 की लिस्ट जारी कर दी है.
★ भारत वार्षिक वैश्विक प्रतिस्पर्धा सूचकांक में दस पायदान नीचे खिसककर 68वें स्थान पर आ गया है. 
★ भारत साल 2018 में रैंकिंग में 58वें स्थान पर था.
★ट्रेड वॉर के चलते अमेरिका को अपनी पहली रैंकिंग गंवानी पड़ी है.
★ सिंगापुर इस बार अमेरिका को पीछे छोड़कर पहले स्थान पर आ गया है.
★ भारत इस साल ब्राजील के साथ ब्रिक्स देशों में सबसे कमजोर प्रदर्शन करने वाली अर्थव्यवस्थाओं में से रहा है.
★ ब्राजील को वार्षिक वैश्विक प्रतिस्पर्धा सूचकांक में 71वें स्थान पर रखा गया है.

 वैश्विक प्रतिस्पर्धा सूचकांक में शीर्ष दस देश

         रैंक                देश

          1               सिंगापुर

          2               अमेरिका

          3               हांगकांग

          4               नीदरलैंड

          5               स्विट्जरलैंड

          6               जापान

          7               जर्मनी

          8               स्वीडन

          9               यूनाइटेड किंगडम

         10              डेनमार्क



★ भारत के पड़ोसी देशों में श्रीलंका 84वें स्थान पर, बांग्लादेश 105वें स्थान पर, नेपाल 108वें स्थान पर और पाकिस्तान 110वें स्थान पर है.
★ सूची में चीन 28वें स्थान पर तथा वियतनाम 67वें स्थान पर है. 
★ विश्व आर्थिक मंच ने भारत को कॉरपोरेट गवर्नेंस के मामले में 15वें स्थान पर रखा है.
★ शेयरहोल्डर गवर्नेंस में भारत दूसरे स्थान पर और मार्केट साइज में तीसरा स्थान पर है.
★ भारत को नवीकरणीय ऊर्जा के मामले में भी तीसरा स्थान मिला है.
★ जीवन प्रत्याशा के मामले में कुल 141 देशों को इस इंडेक्स हेतु सर्वे किया गया था. 
★ जीवन प्रत्याशा के मामले में भारत 109वें स्थान पर रखा गया है.

         
             विश्व आर्थिक मंच(WEF)


★ विश्व आर्थिक फोरम एक गैर-लाभकारी संस्था है. इसकी स्थापना 1971 ईस्वी में हुई थी 
★ इसका मुख्यालय स्विट्ज़रलैंड में स्थित जिनेवा में है.

★ इस फोरम का मिशन विश्व के व्यवसाय, राजनीति, शैक्षिक तथा अन्य क्षेत्रों में अग्रणी लोगों को एक साथ लाकर वैश्विक, क्षेत्रीय एवं औद्योगिक दिशा तय करना है.


★ इस संस्था की सदस्यता अनेक स्तर पर होती है. ये स्तर उनकी संस्था के कार्य कलापों में सहभागिता पर निर्भर करती है.



Pariksha Pointer

Author & Editor

Please tell us by comments on related topics and the information given in it.

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें