★ इस सम्मेलन का विषय था – न्यूक्लियर एनर्जी के लिए अर्थव्यवस्था - सुरक्षित और लागत प्रभावी प्रौद्योगिकियों की दिशा में नवाचार.
★ परमाणु ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह के अनुसार भारत में विभिन्न परमाणु संयंत्रों की स्थापना की जा रही है।
★ पहले, परमाणु संयंत्रों को केवल दक्षिणी भारत में स्थापित किया जाता था, लेकिन अब हरियाणा के गोरखपुर में एक परमाणु संयंत्र स्थापित किया जा रहा है।
★ परमाणु ऊर्जा राज्य मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि परमाणु ऊर्जा के अनुप्रयोग के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए हाल ही में नई दिल्ली में परमाणु ऊर्जा हॉल खोला गया है।
★ सम्मेलन के दौरान बताया गया कि देश में लाइट वाटर रिएक्टर और फास्ट ब्रीडर रिएक्टर भी लगाये गये हैं।
★ लाइट वॉटर रिएक्टर वे विद्युत रिएक्टर हैं जिन्हें साधारण पानी से संचालित और ठंडा किया जाता है. रिएक्टर दो बुनियादी प्रकार के होते हैं - उबलते पानी के रिएक्टर और दबाव वाले पानी के रिएक्टर।
इंडिया एनर्जी फोरम की स्थापना 2001 में भारत के परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम को समझने और उसे विकसित करने के उद्देश्य से की गई थी।
★ डॉ. होमी जहांगीर भाभा ने आज़ादी के समय भारत के परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम की शुरुआत की थी. यह देश को विश्वसनीय और सुरक्षित बिजली प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू किया गया एक वृहद कार्य्रकम था।
★ भारत ने परमाणु ऊर्जा उत्पादन की तीन चरण की रणनीति अपनाई है – प्रेशराईज्ड हैवी वॉटर रिएक्टर (PHWR), फास्ट ब्रीडर रिएक्टर (FBR) और थोरियम बेस्ड रिएक्टर.
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें